प्याज को पतले स्लाइस में काट लें और एक प्लेट में रख दें।
इसमें उबले हुए आलू, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, नमक, बेसिक मसाला, चाट मसाला, अजवाइन और कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिला लें।
रोटी के आटे को बेल लें और तैयार मिश्रण को उसमें समान रूप से फैलाएं।
इसके ऊपर एक और रोटी रखें और इसे स्लाइस में काट लें।
काटने के बाद इसे पतला-पतला फोल्ड कर लें।
अगर बच्चों के लंच बॉक्स के लिए बना रहे हैं, तो हरी मिर्च को छोड़ सकते हैं।
इसके ऊपर कलॉंजी और धनिया पत्ते डालकर रोल करें और पराठे का आकार दें।
फिर गरम तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ से पांच मिनट तक पकाएं।
लच्छे वाले आलू प्याज के पराठे तैयार हैं। इन्हें गरमा गरम रॉआ मैंगो चटनी और रायते के साथ परोसें।
