सबसे पहले, प्याज को बारीक काट लें और उसमें नमक मिलाकर एक मिनट के लिए छोड़ दें। फिर, प्याज का सारा पानी हाथों से निचोड़कर निकाल लें।
अब, इसमें दो बड़े चम्मच बेसन, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालें। सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें।
रोटी के आटे को लें और इसे बेल लें। इसके ऊपर तैयार स्टफिंग को फैलाएं। फिर, एक और रोटी से इसे ढक दें और पिज्जा कटर से इसे काट लें।
अब, एक के ऊपर एक रखते हुए रोल करें और हल्का सा आटा छिड़कें। इसके ऊपर कलौंजी और धनिया डालकर अच्छे से बेल लें।
बेलने के बाद, तवे पर अच्छे से सेकें। उलट-पुलट करते हुए, घी या बटर लगाकर अच्छे से सेंक लें।
